फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बालश्रम के चार मामले पकड़े

बालश्रम के चार मामले पकड़े

Sun, 04 Feb 2018 10:18 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
बालश्रम के चार मामले पकड़े
पिथौरागढ़। निर्धन, बेसहारा बच्चों के उत्थान के लिए काम कर रही घनश्याम चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को नगर में अभियान चलाकर बालश्रम के 4 और भिक्षावृत्ति के 13 मामले पकड़े हैं। अभियान के दौरान कई बच्चे नशे की गिरफ्त में होने की भी पुष्टि हुई है। इस काम में पुलिस महकमे की स्माइल टीम का सहयोग लिया गया। सोसायटी ने पुलिस उपाधीक्षक को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


सोसायटी और स्माइल टीम के लोगों ने अभियान की शुरुआत बस स्टैंड से की। यहां बालश्रम और भिक्षावृत्ति के मामले पकड़ में आए। सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि भोजनालयों में बालश्रम के चार मामले पकड़ में आए। 13 बच्चे भिक्षा मांगते दिखे। भोजनालय स्वामियों को बताया गया कि बालश्रम कराना कानूनी अपराध है। उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


उन लोगों से बालश्रम नहीं कराने की अपील की गई। संस्थाध्यक्ष ने बताया कि बालश्रम और भिक्षावृत्ति के प्रकरणों की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल को दे दी गई है। संस्थाध्यक्ष ने बताया कि 9-10 साल के बच्चे नशे का सेवन कर रहे हैं, यह बेहद चिंताजनक है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि स्माइल टीम छानबीन कर रही है। बालश्रम कर रहे बच्चों को छुड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed