{"_id":"5a525c3a4f1c1b1c198b5648","slug":"101515347002-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्कोट में 88, बलुवाकोट में 35 बुजुर्ग चिन्हित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्कोट में 88, बलुवाकोट में 35 बुजुर्ग चिन्हित किए
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट/बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट और बलुवाकोट थाना पुलिस ने बुजुर्गों का ‘आशीर्वाद अभियान’ के तहत सत्यापन किया। अस्कोट थाना क्षेत्र में अकेले रह रहे 88 असहाय बुजुर्गों को पुलिस ने चिन्हित किया है, जबकि बलुवाकोट में 35 बुजुर्ग चिन्हित किए गए हैं।
अस्कोट में थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में पुलिस ने बुजुर्गों का चिन्हीकरण किया। थानाध्यक्ष ने लोगों की बैठक लेकर इस काम में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कहा कि पुलिस अकेले रहे असहाय व्यक्ति की सहायता करेगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र पाल, बलवंत भंडारी, गोविंद सिंह रावत, मनोज लुंठी, आन सिंह पाल, मंजू देवी, पदन सिंह, प्रेम राम आदि मौजूद थे।
उधर, बलुवाकोट थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष महेश चंद्र के नेतृत्व में बुजुर्गों को चिन्हित किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने चिन्हीकरण के लिए बलुवाकोट, पय्यापौड़ी, ढूंगातोली, घाटीबगड़, छारछुम क्षेत्र में दो दिन तक अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया बाहरी लोगों के सत्यापन का काम भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने मकान मालिकों से पहचान के आधार पर ही किराए में मकान देने की अपील की और कहा कि बाहरी प्रदेशों के किराएदारों की सूचना थाने में दें।
विज्ञापन
बुजुर्गों के चिन्हीकरण को 20 टीमों का गठन
पिथौरागढ़। अकेले रहने वाले बुजुर्गों के चिन्हीकरण के लिए कोतवाली क्षेत्र में सीओ शेखर सुयाल और कोतवाल ध्यान सिंह के नेतृत्व में 20 टीमों का गठन कर दिया गया है। सीओ सुयाल ने बताया कि यह टीम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अकेले रहने वाले बुजुर्गों का चिन्हीकरण करेगी। उनके रहन, सहन, देखरेख, सामाजिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके साथ-साथ यह टीमें घरेलू नौकरों, होटल ढाबों में काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी करेगी। किराए में रहने वाले बाहरी लोगों का भी सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।