{"_id":"5a22da484f1c1bee688bf48e","slug":"101512233544-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीता ने अखिल भारतीय बाक्सिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीता ने अखिल भारतीय बाक्सिंग में जीता कांस्य पदक
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडीगढ़ में 23 से 28 नवंबर तक आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालयी महिला बाक्सिंग चैंपियनशिप में बबीता बिष्ट ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बबीता ने 75 किलो भार वर्ग में यह पदक हासिल किया है। बबीता के कांस्य पदक जीतने पर तमाम लोगों ने खुशी जताई है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने कहा कि बबीता ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपने मुक्के का दम दिखाकर जिले के साथ ही राज्य का गौरव बढ़ाया है। बबीता के कोच प्रकाश जंग थापा, भारतीय यूथ महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर भट्ट, कुंडल सिंह मोसाल, कैप्टन धरम चंद, नरेंद्र कसनियाल, चंचल सिंह भंडारी ने बबीता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।