फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एनटीपीसी के निदेशक ने देखा रं कम्युनिटी स्कूल

एनटीपीसी के निदेशक ने देखा रं कम्युनिटी स्कूल

Thu, 16 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी के निदेशक ने देखा रं कम्युनिटी स्कूल
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के कार्यकारी निदेशक करण गर्ब्याल ने रं कम्युनिटी स्कूल में एनटीपीसी के सहयोग से बने कक्ष और रं संग्रहालय का निरीक्षण किया। उनके धारचूला आने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। गर्ब्याल ने स्कूल में बच्चों से कई सवाल किए और उनका मानसिक स्तर देखकर संतोष जताया। एनटीपीसी ने पिछले वर्ष विद्यालय को 15 लाख रुपये की राशि दी थी। इस राशि से एक कक्ष और शौचालय का निर्माण किया गया है। धनराशि का सदुपयोग होने पर उन्होंने खुशी जताई।
विज्ञापन


बाद में वह रं संग्रहालय पहुंचे। वहां पर 200 वर्ष पुरानी वस्तुओं को सहेजकर रखा गया है। गर्ब्याल ने कहा कि संग्रहालय को और ज्यादा आकर्षक बनाने के प्रयास जारी रहने चाहिए। उन्होंने रं संग्रहालय में कला गैलरी के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग देने का वादा किया। गर्ब्याल इन दिनों अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर आए हैं। यहां पहुंचने पर रं कम्युनिटी स्कूल के प्रधानाचार्य दौलत फकलियाल समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। स्कूल के देव नाथ, राजेंद्र कुमार, मंजु गर्ब्याल, लक्ष्मी ने उनको विद्यालय के शिक्षा स्तर की जानकारी दी।
विज्ञापन


रं जनजाति में रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, राम सिंह ह्यांकी, भीमराज नबियाल ने उनको संग्रहालय में रखी वस्तुओं के बारे में बताया। इस मौके पर रं कल्याण संस्था लखनऊ के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सहायक पुलिस अधीक्षक भवान सिंह गर्ब्याल, हिम्मत सिंह, उर्मिला गुंज्याल, सुक्कू गर्ब्याल, रितेश सिंह, संतोष सिंह, डमर सिंह, डब्बू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed