फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नाचनी के कई गांवों में जंगली जानवरों का खतरा

नाचनी के कई गांवों में जंगली जानवरों का खतरा

Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नाचनी के कई गांवों में जंगली जानवरों का खतरा
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के कई इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों का खतरा बना है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायाबजेता, डुंगरी, तल्ला भैंसकोट, लेख, दुदघर समेत कई गांवों में दिन में ही तेंदुए, भालू देखे जा रहे हैं, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। लोगों ने वन विभाग के वन बीट अधिकारी को पत्र लिखकर इन हिंसक जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


रायाबजेता के प्रधान रमेश राम ने बताया कि उनके क्षेत्र में भालू दिन में ही खेतों और घरों के नजदीक दिखाई दे रहे हैं। भालू के डर से लोगों का खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। जंगली जानवर पालतू जानवरों के साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। तल्ला भैंसकोट के प्रधान मनोहर सिंह दशौनी, दुदघर, चामी, भैंसकोट के प्रधान जीवन सिंह शाही ने बताया कि जंगली जानवर लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


लोग डर से अपने पालतू जानवरों को घर में बंधक रखने को मजबूर हो गए हैं। कुछ दिन पूर्व बिर्थी गांव के लेटावा निवासी भवान सिंह दानू के सांड और गाय को भालू ने मार दिया था। देकुना के मोहन सिंह के बैल को भी तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने वन बीट अधिकारी रमेश लोधियाल को पत्र लिखकर जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही क्षेत्र में दो वनकर्मियों को बंदूक के साथ तैनात करने की भी मांग की है। वन बीट अधिकारी रमेश लोधियाल ने लोगों को खेतों और अन्य जगहों पर जाने पर कुत्ते को साथ ले जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed