{"_id":"59d277a44f1c1bbe538b5746","slug":"101506965412-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत चल रहा छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि सीडीओ आशीष चौहान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया।
एसबीआई आरसेटी के निदेशक एनडी जोशी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए खेल, कहानियों, प्रोजेक्टर, सामूहिक चर्चा आदि माध्यमों से प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी एसएस आर्या ने उद्यमियों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम की महत्ता के बारे में बताया। एडवोकेट पीसी पाटनी ने कानूनी जानकारी के साथ जीएसटी की जानकारी दी।
कुमाऊं नमकीन उद्योग की देवकी देवी ने प्रशिक्षणार्थियों से अपने अनुभवों को साझा किया। अंतिम मूल्यांकन परीक्षण में बसंत पाठक पहले, पुष्पा खंपा दूसरे और विरेंद्र सिंह नबियाल तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने इन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक बसंती खड़ायत, चंद्र शेखर भट्ट, नीरज कुमार द्विवेदी, सौरभ जोशी, भरत सिंह मेहता आदि थे।