{"_id":"59820ec64f1c1b1b0e8b464f","slug":"101501695686-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे किसानों को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर ने अनशन स्थल पर जाकर कहा कि किसानों के कर्ज माफ होना चाहिए। बुधवार को क्रमिक अनशन पर नरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, हरीराम और ज्ञानी राम बैठे। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि आंदोलन के लिए सरकार ने विवश किया है।
किसान संगठन के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान सामूहिक रूप से आमरण अनशन पर बैठने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने व्यापार संगठन और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक महर के साथ नरेंद्र सौन, गौरव महर, सुरेश खड़ायत, बलवंत सिंह आदि अनशन स्थल पर पहुंचे।
इधर, आंदोलन को तेज करने के लिए नजदीकी जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है। बुधवार को धरने पर नवीन चंद, भगवान राम, भवानी राम, शंकर राम, लक्ष्मण राम, दीवानी राम, कृपाल सिंह आदि बैठे।