फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pindar made it clear that his court

मानो पिंडर ने अपना आंगन खाली कराया हो

Sun, 30 Jun 2013 01:16 PM IST
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी Updated Sun, 30 Jun 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
Pindar made it clear that his court

पिंडारी ग्लेशियर से निकली पिंडर नदी अब भले ही शांत बह रही हो, लेकिन हफ्ते भर पहले इसका रौद्र रूप रोंगटे खड़े कर रहा था। हाहाकार मचाती पिंडर मानों कह रही हो कि मेरा आंगन खाली करो। गत 16 जून से 20 तक पिंडर ने जो रूप दिखाया उससे हुई तबाही के अक्स थराली से कर्णप्रयाग तक नदी से सटी बस्तियों में देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


कहर ऐसा कि क्या खेत खलियान, तो क्या होटल मकान। जो चपेट में आया, पिंडर में समा गया। कई स्थानों पर मीलों सड़क भी पिंडर लील गई हो। मानो संदेश दिया हो कि मेरा आंगन खाली करो। नहीं तो मेरा ऐसा ही रूप सामने आएगा। 17 जून को पिंडर नदी ने जो रूप जो दिखाया उससे हर कोई हतप्रभ है। नगर के तकरीबन आधा दर्जन भवन पिंडर बहा ले गई तो 20 से अधिक जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन


पिंडर के इस उफान में कई गोदाम और कई परिवारों का सामान पानी के वेग के साथ ही बह गया। थराली से कर्णप्रयाग तक तकरीबन 50 किमी में पिंडर ने ऐसा तांडव मचाया कि नौली, कुलसारी और अन्य गांवों के सैकड़ों नाली उपजाऊ भूमि हो या थराली और नारायणबगड़ बाजार में कई दुकानें सिमली में दो आवासीय भवन पिंडर लील गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसारी, कालजाबर, नारायणबगड़, नलगांव सहित अन्य स्थानों पर कई किमी सड़क पिंडर के क्रोध का शिकार हो गई है। लेकिन जानकारों का मानना है कि नदी पर तबाही बाढ़ से कम और मानवीय भूलों से अधिक हुई है। बाढ़ के बाद पिंडर ने अपना आंगन खाली करने काम किया है। नगरीय बस्तियों में व्यवसायिक होड़ के चलते नदियों में बहुमंजिला भवन खड़े कर दिए हैं।

अतिक्रमण्ा से बढ़ रहा ख्ातरा
गंगा सेवा समिति के उद्धव प्रसाद देवली के अनुसार नदियों से छेड़ छाड़ आपदाओं का रूप ले रही है। नदी बचाओ अभियान के सुरेश भाई के अनुसार उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग और श्रीनगर चाहे अन्य शहर जहां नदियों में अतिक्रमण कर इमारतें खड़ी हो रही है, नई मुसीबतों को दावत दे रही हैं।


इनकी सुरक्षा के लिए प्राइवेट सहित सरकारी स्तर पर कोई प्रयास तो दूर इस प्रकार के शहरों में निर्माण का कोई मास्टर प्लान नहीं है, जबकि हिमालयी प्रदेश की नदियों में अचानक बाढ़ का अपना एक इतिहास रहा है। यही वजह है कि इन नदियों के तटों पर नुकसान अधिक होता है। इधर डा. हरपाल सिंह नेगी के अनुसार जब सत्तर के दशक में पिंडर में बाढ़ आई थी तब भी ऐसी स्थितियां नहीं बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed