फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   People kill each other by stone in the Fair

...इस मेले में लोग एक दूसरे को मारते हैं पत्थर

Sun, 18 Aug 2013 04:41 PM IST
देवीधुरा/चंपावत/ब्यूरो
देवीधुरा/चंपावत/ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
People kill each other by stone in the Fair

कोर्ट के निर्देशों के बाद ग्रामीणों को अब अपनी पंरपरा बदलनी पड़ रही है। बाराहीधाम में वर्षों से रक्षाबंधन पर चला आ रहा पत्थर मार युद्ध अब रबर की गेंदों से खेला जाएगा।

विज्ञापन


यह बात जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, चार खामों, सात थोकों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के ताजा निर्देश
उन्होंने हाईकोर्ट के ताजा निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पत्थर मार युद्ध से होने वाले खून-खराबे को रोकने के लिए ऐसा किया जाएगा।

यहां देर शाम हुई बैठक में तय किया गया कि इस बार बाराहीधाम में पत्थर के स्थान पर रबर की गेंद से युद्ध किया जाएगा।

बैठक में अंतिम निर्णय
हालांकि इस मसले पर 19 अगस्त को होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस फैसले का हाईकोर्ट के अधिवक्ता चेतन भैया समेत मौजूद कुछ लोगों ने खुले तौर पर विरोध किया, जबकि अन्य ने दबी जुबान में परंपरा से छेड़छाड़ पर गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गहड़वाल खाम के प्रमुख त्रिलोक सिंह, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के विरेंद्र लमगड़िया ने भी नई व्यवस्था के प्रति आक्रोश जताया।

मेला कमेटी के लोग तलब
मालूम हो कि हाईकोर्ट द्वारा बग्वाल मेले को लेकर जिलाधिकारी तथा मेला कमेटी के लोगों को न्यायालय में तलब कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसी के तहत प्रशासन तथा मेला कमेटी के मुखिया हरकत में आए हैं।

विशेष पूजन के साथ देवीधुरा मेला शुरू

मां वज्र बाराही के विशेष पूजन के साथ शनिवार से देवीधुरा का ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। 21 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बग्वाल खेली जाएगी।

मेले का आकर्षण
यही इस मेले का मुख्य आकर्षण भी होता है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि देवीधुरा मेले की अपनी अलग पहचान रही है।

सुविधाओं का होगा विस्तार

आने वाले समय में मेला क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ताकि मेले के सहारे पर्यटन विकास को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मेले के आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व कुंजवाल के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

लोग हुए शामिल
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता और पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री, प्राचार्य बीसी जोशी के संचालन में हुए समारोह में चार खाम, सात थोकों के लोग शामिल हुए।


मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक एलएस लमगड़िया ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया। मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम, मार्चपास्ट और कलशयात्रा निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed