फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth found unconscious on the highway, died

नशे का आदी युवक राजमार्ग पर मिला अचैत, मौत

Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Youth found unconscious on the highway, died
तहसील पौड़ी के एक गांव का नशे का आदी एक युवक ज्वाल्पाधाम के समीप हाईवे किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे पीएचसी पाटीसैंण ले गए जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने मामला कोतवाली को सौंप दिया है। मामले में अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के कांडई गांव निवासी आदित्य नेगी (23) बीते शुक्रवार को 11 बजे सुबह घर से कहीं चला गया था। बीते शनिवार शाम परिजनों को सूचना मिली कि आदित्य ज्वाल्पाधाम के समीप श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार हाईवे किनारे अचेत पड़ा है। मौके पर पहुंची युवक की मां व अन्य लोग उसे प्राथमिक चिकित्सालय पाटीसैंण ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक नशे का आदि था। उसे नशामुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। युवक छह बहनों का इकलौता भाई था। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि परिजनों व युवक के मित्रों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed