{"_id":"6957af7ff21a5b9bd706908d","slug":"x-ray-machine-started-in-chakisain-villagers-will-get-the-facility-pauri-news-c-51-1-pri1001-112714-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चाकीसैंण में एक्स-रे मशीन शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चाकीसैंण में एक्स-रे मशीन शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
पौड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को एक्स-रे जांच के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि एक्स-रे मशीन के संचालन से स्थानीय लोगों को गंभीर जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। पूर्व में लोगों को एक्स-रे एवं अन्य जांचों के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा चाकीसैंण में उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत उनियाल, एक्स-रे टेक्नीशियन सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।