फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Wrong question papers distributed to students in LLB back paper examination in Pauri campus

Pauri: बीजीआर परिसर में एलएलबी की बैक पेपर परीक्षा में बांटे गलत प्रश्नपत्र, आक्रोशित छात्रों ने रखी दो शर्तें

Wed, 12 Feb 2025 10:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 10:58 AM IST
सार

परिसर में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के पांच छात्रों का बैक पेपर बीते 8 फरवरी को आयोजित किया गया था। बैक पेपर के छात्रों को बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) प्रश्नपत्र मिलना चाहिए था। लेकिन उन्हें आईपीसी (इंडियन पेनल कोड) का प्रश्न पत्र दिया गया।

विज्ञापन
Wrong question papers distributed to students in LLB back paper examination in Pauri campus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बीजीआर पौड़ी परिसर में एलएलबी की बैक पेपर परीक्षा में छात्रों को गलत प्रश्नपत्र बांट दिए गए। छात्रों के विरोध जताने पर 15 मिनट बाद काॅलेज प्रशासन ने छात्रों को एक फोटोकॉपी प्रश्नपत्र देकर परीक्षा संपन्न कराई। उसमें भी कई खामियां रहीं। छात्रों ने विवि प्रशासन से परीक्षा को दोबारा करवाने या जबरदस्ती कराए गए प्रश्नपत्र के आधार पर सभी छात्रों को उत्तीर्ण करने की मांग की है।

विज्ञापन


गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल ने परीक्षा नियंत्रक व परिसर निदेशक को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि परिसर में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के पांच छात्रों का बैक पेपर बीते 8 फरवरी को आयोजित किया गया था। बैक पेपर के छात्रों को बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) प्रश्नपत्र मिलना चाहिए था। लेकिन उन्हें आईपीसी (इंडियन पेनल कोड) का प्रश्न पत्र दिया गया।
विज्ञापन


पेपर हल करने के लिए पूरा समय भी नहीं दिया
बताया कि गलत प्रश्न पत्र दिए जाने का विरोध जताने के 15 मिनट बाद फोटोकॉपी के माध्यम से दूसरा पेपर दिया गया, इसमें भी कई गलतियां थीं।बताया कि परीक्षा अनुभाग को शिकायत करने पर उन्होंने इसी पेपर को फिर से आयोजित करने का दबाब बनाया, जबकि पेपर हल करने के लिए पूरा समय भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि छात्रहित में बैक पेपर परीक्षा दोबारा कराई जाए या उसी पेपर पर छात्रों का बेहतर मूल्यांकन कर उत्तीर्ण किया जाए। चेतावनी दी कि परिसर यदि उनकी मांगों के अनुरूप कार्य नहीं करेगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जयंत कुमार, प्रिंस कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार और मो. अब्दुल फहीम आदि शामिल रहे।


ये भी पढ़ें...National Games:  संकल्प से शिखर पर पहुंची उत्तराखंड की बेटियां, शालिनी ने मजाक बनाने वालों को रजत से दिया जवाब

- बीजीआर परिसर पौड़ी में बैक पेपर परीक्षा के दौरान गलत प्रश्न पत्र दिए जाने व फोटोकॉपी प्रश्नपत्र पर परीक्षा कराए जाने संबंधी शिकायत मिली है। मामले की जांच कर जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ. जेएस चौहान, परीक्षा नियंत्रक गढ़वाल विवि श्रीनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed