फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Worship started in Shakti and Siddhapeeths on Navratri

शारदीय नवरात्र पर शक्ति और सिद्धपीठों में शुरू हुई पूजा अर्चना

Mon, 26 Sep 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन सिद्धपीठ चंद्रबदनी व धारी देवी सहित क्षेत्र के विभिन्न शक्ति और सिद्ध पीठों में पूजा-अर्चना की गई।घट स्थापना के साथ ही जौ की हरियाली बोई गई।देवप्रयाग के चंद्रकूट पर्वत पर स्थित मां चंद्रबदनी में सोमवार सुबह घट स्थापना हुई।

विज्ञापन
Worship started in Shakti and Siddhapeeths on Navratri

विस्तार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन सिद्धपीठ चंद्रबदनी व धारी देवी सहित क्षेत्र के विभिन्न शक्ति और सिद्ध पीठों में पूजा-अर्चना की गई। घट स्थापना के साथ ही जौ की हरियाली बोई गई।
विज्ञापन

देवप्रयाग के चंद्रकूट पर्वत पर स्थित मां चंद्रबदनी में सोमवार सुबह घट स्थापना हुई। मुख्य पुजारी व मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित दाताराम भट्ट व पंडित शिव प्रसाद भट्ट ने मंत्रोच्चार के साथ देवी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन किया। पुरोहित विनय सेमल्टी ने दुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ किया। प्रबंधक डीपी भट्ट ने बताया की नवरात्र में मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूरी सुरक्षा व सुविधाएं जुटाई गई है। सिद्धपीठ में ढोल दमाऊं के साथ शक्ति दास, उत्तम दास, रमेश दास, अनिल दास व रणसिंघा वादन गुड्डू दास द्वारा नौरता मंडाण भी शुरू किया गया है। वहीं धारी देवी मंदिर में भी पहले दिन श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की। राजराजेश्वरी मंदिर रानीहाट चौरास, गौरा देवी और राजराजेश्वरी मंदिर देवलगढ़ में माता की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed