{"_id":"5d2769ad8ebc3e6cd405f5af","slug":"worried-over-rising-population-in-the-country-shrinagar-news-drn3126071198","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में बढ़ती जनसंख्या पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में बढ़ती जनसंख्या पर जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में देश में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर सिविल जज (जूडि) श्रीनगर अमित कुमार ने जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार द्वारा लाए जा रहे बिल के बारे में जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को जिला सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से केंद्रीय विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज (जूडि) अमित कुमार ने कहा बढ़ती जनसंख्या से प्राकृतिक संसाधनों का अधिक दोहन होने से पर्यावरण पर भी उसका कुप्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इसमौके पर विद्यालय की छात्रा शिवांगी ने बढ़ती जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक, आपराधिक आदि दुष्प्रभावों पर विचार रखे। शिविर में प्रधानाचार्य जेपी डोभाल, रामजी राव, मनीष भट्ट, विनोद भट्ट ने भी बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।