फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   woodworking training program started in srinagar

श्रीनगर में काष्ठकला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Tue, 21 Sep 2021 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
woodworking training program started in srinagar
श्रीनगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में लकड़ी से बने केदारनाथ मंदिर को देखते डीएम - फोटो : SHRINAGAR
उत्तराखंड हथकरघा परिषद की ओर से आयोजित काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीएम पौड़ी डॉ. विजय जोगदंडे ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई गई है। डीएम ने कहा कि जिले में पहली बार हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी लगाई गई है। उत्पाद को तैयार करना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग भी अच्छी होनी चाहिए ताकि उत्पाद को बड़े स्तर पर निर्यात कर लाभ कमाया जा सके। सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि हाथ से बने उत्पादों की मांग भले ही कम हो, लेकिन इसके खरीददार ऊंची कीमत देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक हस्तशिल्प नलिन राम, उप निदेशक उद्योग शैली डबराल, महाप्रबंधक उद्योग मृत्युंजय सिंह, उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह, शिल्पकार मुरलीधर, प्रशिक्षक मुकेश, विकास व सूरज शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed