फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   weather

आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक के बावजूद तपिश से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को जम्मू के साथ कश्मीर भी तपता रहा। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री तक चला गया है। जम्मू संभाग में गर्मी के साथ उमस बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। 11 जुलाई तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के साथ उमस पसीने छुड़ा रही है। आसमान से बरस रही आग का बाजार पर भी असर दिख रहा है। पहले ही कोविड की मार झेल रहे बाजार पर गर्मी की भी मार पड़ी है।
विज्ञापन

जम्मू में दिन का तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 31.6, बटोत में 28.6 और भद्रवाह में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से चढ़कर 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अमूमन ठंडे रहने वाले काजीकुंड, कुपवाड़ा में भी दिन का तापमान 32डिग्री के करीब पहुंच गया है। पहलगाम न्यूनतम तापमान 9.3 और गुलमर्ग 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed