फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   We will work together to protect monasteries and temples.

Pauri News: मठ-मंदिरों के संरक्षण के लिए मिलकर करेंगे काम

Tue, 17 Mar 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 17 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
We will work together to protect monasteries and temples.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल वॉक की टीम ने मठ-मंदिरों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से होटल एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उनके विकास के लिए आपसी सहयोग पर चर्चा की।

गढ़वाल वॉक के संयोजक प्रिंस गिरि एवं महंत महेश गिरि ने श्रीनगर के मठ-मंदिरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने और उसे संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से गढ़वाल वॉक एवं शैलनट संस्था की ओर से श्रीनगर के मठ-मंदिरों के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी देने के साथ ही लक्ष्मी नारायण मंदिर, तिवारी मोहल्ला में नियमित गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में होटल एसोसिएशन के संरक्षक नरेश नौटियाल, अध्यक्ष अप्पल रतुड़ी, राजीव विश्नोई, अमित बिष्ट, प्रकाश उनियाल, विजय गैरोला, राजेश पोस्ती, विक्रम पंवार एवं दीपक पालीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed