फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water will soon reach the villages left out of the Dhikalgaon scheme.

Pauri News: ढिकालगांव योजना से छूटे गांवों में जल्द पहुंचेगा पानी

Sun, 06 Sep 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Water will soon reach the villages left out of the Dhikalgaon scheme.
श्रीनगर। खिर्सू ब्लॉक के ढिकालगांव पेयजल पंपिंग योजना से छूटे गांवों में अब जल्द पेयजल आपूर्ति की उम्मीद जगी है। जल संस्थान ने इन गांवों को योजना से जोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खिर्सू ब्लॉक के करीब 110 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ढिकालगांव पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण जल निगम ने वर्ष 2021 में पूरा किया था। टेस्टिंग के बाद योजना जल संस्थान को हस्तांतरित कर दी गई लेकिन हस्तांतरण के बाद भी कई गांवों में पेयजल नहीं पहुंच पाया। अब शासन के निर्देश पर जल संस्थान ने योजना से छूटे गांवों में जलापूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग का प्रयास है कि प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द छूटे हुए गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed