फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water level of Alaknanda river rises

बारिश ने बढ़ायी लोगों की दिक्कत

Mon, 19 Aug 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Water level of Alaknanda river rises
श्रीनगर मे अलकनंदा नदी के जलस्तर बढने से क्षतिग्रस्त स्नान घाट - फोटो : SHRINAGAR
दो दिन हुई लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। पानी में गाद आने की वजह से पौड़ी, श्रीनगर और श्रीकोट पंपिंग योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गयी, जिससे कुछ क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति हुयी। हालांकि जल संस्थान ने आपूर्ति बहाल कर दी है। वहीं, लोअर भक्तियाना से कीर्तिनगर पुल तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर की कीचड़ से बुरी हालात हो गयी है। यहां वाहन रपट रहे हैं और पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

दो दिन हुई बारिश से अलकनंदा नदी का जल स्तर रविवार को काफी बढ़ गया। रविवार को पानी चेतावनी स्तर (535मीटर) से कुछ सेंटीमीटर कम रहा। ऐसी स्थिति में श्रीनगर और पौड़ी पंपिंग पेयजल योजना के पंप हाउस तक पानी पहुंच गया, जिसके चलते संस्थान को रविवार शाम साढ़े छह बजे से 10 बजे तक पंप बंद रखने पड़े। वहीं श्रीकोट में पानी के साथ आए मलबे ने पंप हाउस में लगे सक्शन पाइप तोड़ डाले, जिससे यहां पंप चलने बंद हो गए।
विज्ञापन

संस्थान के अपर सहायक अभियंता सोहन जेठूड़ी ने बताया कि श्रीनगर में पंप हाउस में लगा एक बिजली का पोल और वाल्व बह गए। जबकि श्रीकोट में सक्शन पाइप टूट गए थे। जिनको बदलकर सोमवार को आपूर्ति बहाल की गयी है। जबकि श्रीनगर में ट्यूबवैल से वैकल्पिक आपूर्ति की गयी थी। यहां रविवार रात 11 बजे आपूर्ति सामान्य हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed