फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Warns of self-immolation when liquor store opens

शराब की दुकान खुलने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

Fri, 11 Sep 2020 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Warns of self-immolation when liquor store opens
तहसील कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। चौरास युवा संघर्ष समिति के संयोजक आयुष मियां ने शराब की दुकान खोले जाने पर आत्मदाह की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में चौरास युवा संघर्ष समिति ने शराब की दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध किया है। समिति ने कहा कि कीर्तिनगर में संचालित हो रही शराब की दुकान से पहले ही लोग परेशान है। बाजार में आए दिन लोगों को जाम और शराबियों के उत्पात का सामना करना पड़ रहा है। अब आबकारी विभाग की ओर से चौरास क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं, जिसका घोर विरोध किया जाएगा। संघर्ष समिति ने एसडीएम से शराब की दुकान खोले जाने के लिए जारी निविदा को निरस्त किए जाने की मांग की है। समिति के संयोजक आयुष ने शराब की दुकान खोले जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी, रोहित बिष्ट, अवतार सिंह, सोनम बिष्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed