{"_id":"6af316026a476cabf507dd0f","slug":"six-health-sub-centres-get-nqas-certified-pauri-news-c-51-1-pri1002-116266-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छह स्वास्थ्य उप केंद्र हुए एनक्यूएएस प्रमाणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छह स्वास्थ्य उप केंद्र हुए एनक्यूएएस प्रमाणित
Tue, 10 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
मिलेगी दो लाख की प्रोत्साहन राशि, केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने पाबौ
यमकेश्वर व दुगड्डा क्षेत्र के उप केंद्रों को किया चयनित
पौड़ी/पाबौ। जिले के छह उप स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की ओर से बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर कार्यों के लिए प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इनमें पाबौ ब्लॉक का बिसल्ड, यमकेश्वर और दुगड्डा क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीम ने इनमें बुनियादी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था।
एनक्यूएएस से प्रमाणित होने के बाद इन स्वास्थ्य उप केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, शिशु व बाल स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, गंभीर और पुरानी बीमारियों की स्क्रीनिंग समेत 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक प्रमाणित केंद्र को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएचओ मोनिका रावत ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणन मिलने के बाद ग्रामीणों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। प्रोत्साहन राशि मिलने से निर्धारित मानकों को और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
वहीं, एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र बिसल्ड मेनका ने बताया कि प्रमाणन मिलने के बाद केंद्र में अतिरिक्त दवाइयां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं और जांच के लिए बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि जिले के छह केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर खरे उतरे हैं।