फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Warning to stop government ration distribution from August

अगस्त माह से सरकारी राशन वितरण बंद करने की चेतावनी

Fri, 08 Jul 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Warning to stop government ration distribution from August
पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने दुकान का किराया, मानदेय और नेट पैक खर्चा न मिलने पर आगामी एक अगस्त से राशन वितरण ठप करने की चेतावनी दी। समिति का कहना है कि उपेक्षा को देखते हुए डीलर सामूहिक इस्तीफा भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एजेंसी मोहल्ला स्थित एक होटल में पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की मंडलीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष (गढ़वाल मंडल) घनश्याम कोठियाल ने शासन पर विक्रेताओं (डीलर) की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को सौ फीसदी बायोमीट्रिक राशन वितरण का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन उनको नेट पैक का खर्चा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में विक्रेताओं को अपनी जेब से रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कहा गया कि उनको दुकान का किराया भी नहीं दिया जा रहा है। मानदेय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बैठक में प्रदेश महामंत्री कृष्णदत्त उनियाल, विनय पाल सिंह, दिनेश जोशी, कृष्णा गुसाईं, आलम सिंह नेगी, लक्ष्मी नारायण, आनंदराम, गोविंद सिंह, पुष्कर दत्त गौड़, शिव सिंह, सत्या प्रसाद, कृपाल एवं यशोदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed