फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Warning of agitation if long term leave honorarium is not paid

Pauri News: दीर्घकालीन अवकाश का मानदेय नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 26 Nov 2025 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if long term leave honorarium is not paid

विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में दीर्घकालीन अवकाश का मानदेय नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षकों ने रोष जताया है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए जल्द मानदेय न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।




संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार पोखरियाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को जून व जनवरी माह का दीर्घकालीन अवकाश का मानदेय अभी तक नहीं मिला है जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पूरे गढ़वाल मंडल में सभी जिलों में मानदेय दिया गया है, लेकिन पौड़ी जिले में मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षाधिकारी की ओर से मानदेय के लिए आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन खंड शिक्षाधिकारी आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अतिथि शिक्षकों को जल्द ही मानदेय नहीं दिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed