फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers will protest if the demand is not met

मांग पूरी न होने पर ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

Fri, 06 Aug 2021 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers will protest if the demand is not met
विकास खंड कीर्तिनगर के पैंडुला के ग्रामीणों ने पांच सूत्री मांग पूरी न होने पर 10 अगस्त से धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि एक वर्ष से शासन-प्रशासन और विभाग से समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के अंबेडकर गांव अमरोली को जल जीवन मिशन योजना से वंचित रखा गया है। गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली लक्ष्मोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना का टैंक अत्यधिक जर्जर हो चुका है। प्रधान ने बताया कि सभी समस्याओं के निराकरण और उनकी ग्राम पंचायत को अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से जोड़े जाने व दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए 10 अगस्त से गांव के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed