फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers on dharna for construction of temples

मंदिरों के निर्माण के लिए धरने पर ग्रामीण

Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers on dharna for construction of temples
केशोराय मठ व अन्य पांच मंदिरों के नवनिर्माण समेत नौ सूत्री मांगों के लिए श्रीनगर बचाओ संघर्ष समिति ने क्षेत्रीय विधायक पर नगर की उपेक्षा का आरोप लगाया है। समिति के अध्यक्ष प्रेमदत्त नौटियाल ने कहा कि आपदा के आठ वर्ष बाद भी प्राचीन मठ और मंदिरों का निर्माण नहीं किया गया है। नगर की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकारें अयोध्या में राममंदिर, गुजरात में सोमनाथ आदि मंदिरों का निर्माण करवा सकती है तो उत्तराखंड के श्रीक्षेत्र में आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित केशोरायमठ, दक्षिण शैली के लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान, दुर्गा, गंगा, गणेश मंदिरों के साथ ही सतसंघ भवन और महात्माओं की कुटियां का निर्माण क्यों नहीं कर सकती हैं। वर्ष 2013 की आपदा में केशोराय मठ समेत पांच अन्य मंदिर अलकनंदा नदी में बह गए थे लेकिन अब तक इन मठ मंदिरों का निर्माण नहीं करवाया गया है। वहीं सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न किए जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर आशा बिष्ट, गोवर्द्धन गिरी, संजय राणा, सुनील रावत, पपू गिरी, सदानंद पुरी, दिनेश नेगी, भरत सिंह बिष्ट, कर्मराज सिंह सौंरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed