{"_id":"67b86e4beee7c6771d0668d0","slug":"villagers-are-facing-drinking-water-shortage-in-village-baheli-pauri-news-c-51-1-pri1001-108468-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्राम बहेली में पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्राम बहेली में पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण
Fri, 21 Feb 2025 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम बहेली में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों में पेयजल किल्लत से और भी ज्यादा दिक्कतें होंगी, जिसको लेकर अभी से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द ही गांव में पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
ग्राम बहेली के ग्रामीण कुंवर सिंह व मोहन सिंह ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए कहा कि गांव की पेयजल आपूर्ति सत्याखाल में बने टैंक की जाती है। विभाग ने टैंक से करीब 200 मीटर की दूरी पर डेढ़ इंच पाइप लाइन बिछाकर पुरानी पाइप लाइन पर जोड़ दी गई है। ज्ञापन देने वालों में संजय, सुरेश, मनवर सिंह, रमेश सिंह, आशीष आदि शामिल रहे। संवाद