{"_id":"6a2bf482b9a08eebd6058b0a","slug":"village-development-officer-suspended-for-absence-from-duty-pauri-news-c-51-1-pri1001-114684-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ड्यूटी से नदारद रहने पर ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ड्यूटी से नदारद रहने पर ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज
Fri, 12 Jun 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद रहने पर ग्राम विकास अधिकारी पर गिरी गाज
पौड़ी। विकासखंड रिखणीखाल में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी सुशील थपलियाल को कार्यक्षेत्र से लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) मनविंदर कौर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी करते हुए अधिकारी को बीडीओ कार्यालय खिर्सू से संबद्ध कर दिया है। डीडीओ ने मामले की जांच बीडीओ पौड़ी को सौंपी है।
जनपद के विकासखंड रिखणीखाल के खंड विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को एक पत्र भेजा। इसमें उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सेवारत एक ग्राम विकास अधिकारी कार्य क्षेत्र में बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, संबंद्ध किए जाने के बावजूद ब्लाॅक मुख्यालय से अनुपस्थित रह रहे हैं। बताया कि उक्त ग्राम विकास अधिकारी को जनवरी, मार्च, जून, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर 2025 और जनवरी, फरवरी व मार्च 2026 में पत्र भेज कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के लगातार अनुपस्थित रहने पर क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीडीओ ने कार्य व दायित्वों में घोर लापरवाही किए जाने और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए निलंबन की संस्तुति की थी। डीडीओ मनविंदर कौर ने बताया कि रिखणीखाल ब्लाॅक में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी सुशील थपलियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बीडीओ कार्यालय खिर्सू संबंद्ध किया गया है। साथ ही बीडीओ पौड़ी को प्रकरण की जांच सौंपकर एक महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।