{"_id":"6acb8f177a78f056b90528a3","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-washed-up-in-the-ganges-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127362-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गंगा में बहे एक युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गंगा में बहे एक युवक का शव मिला
Sun, 11 Oct 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। चार अक्तूबर को देवप्रयाग संगम पर बहे झारखंड के दो पर्यटकों में से एक का शव रविवार को मिला। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज में लगी हुई थीं।
बीते चार अक्तूबर को झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-9 स्टील सिटी से पहुंचे दो युवा आशुतोष और आयुष देवप्रयाग संगम तट पर स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बह गए थे। इसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही थीं। एसएसआई अरुण त्यागी ने बताया कि रविवार को गूलर क्षेत्र में गंगा नदी में एक युवक का शव मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त आयुष के रूप में की है। वहीं लापता दूसरे युवक आशुतोष की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। संवाद