{"_id":"67a4ea363035dc8a120d36b1","slug":"vijendra-panwar-secured-second-place-pauri-news-c-5-1-gkp1010-613093-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: विजेंद्र पंवार ने दूसरा स्थान किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: विजेंद्र पंवार ने दूसरा स्थान किया हासिल
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी तहसील के केसुंदर निवासी धावक विजेंद्र सिंह पंवार ने स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया लि (टाटा ग्रुप) की ओर से स्थापना दिवस पर आयोजित इंटरनेशनल मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया हैै। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताई है।
विजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दो फरवरी को झारखंड के बोकारो में स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूरे पर इंटरनेशनल मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के धावकों ने प्रतिभाग किया। बताया कि उन्होंने बताया कि 21 किमी हॉफ मैराथन में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन