{"_id":"5f19c9348ebc3e9f6a14ecbb","slug":"victims-demand-change-of-investigation-officer-pauri-news-drn350938677","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों ने की जांच अधिकारी बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों ने की जांच अधिकारी बदलने की मांग
विज्ञापन
पौड़ी। आरडी के नाम पर ठगी के पीड़ितों ने जांच अधिकारी बदलने की मांग की है। पीड़ितों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पीड़ित नियुक्त जांच अधिकारी की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। मामले में जल्द ही जांच अधिकारी बदला जाए। एसएसपी ने बताया कि पीड़ितों की मांग पर जांच अधिकारी बदलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को मुख्यालय पौड़ी में आरडी के नाम पर ठगी के शिकार लोगों ने एसएसपी पी. रेणुका देवी से मामले में जांच अधिकारी बदले जाने की मांग की। गौरतलब है कि शहर क्षेत्र के चार लोगों ने 21 जुलाई को एसएसपी से आरडी के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत की थी। शहर की स्थानीय निवासी नीलम देवी ने बताया कि सीता पिक्चर पैलेस निवासी अमित सक्सेना ने उनकी प्रतिमाह 10 हजार की आरडी अपनी एक संस्था में खोली थी। नीलम ने बताया कि अप्रैल 2016 से अप्रैल 2019 तक उन्होंने प्रतिमाह 10 हजार की राशि आरडी में जमा कराने के लिए अमित को दी। वर्ष 2019 में जब आरडी पूरी हुई तो उन्होंने अमित से आरडी के पैसे ब्याज सहित लौटाने को कहा। इस पर अमित करीब चार-पांच माह तक उन्हें टालता रहा। इसके बाद अमित शहर से ही गायब हो गया। नीलम ने बताया कि बीते करीब एक माह पूर्व अमित फिर शहर लौटा। जब अमित से एक बार फिर पैसा लौटाने को कहा गया तो उसने असमर्थता जता दी। नीलम के अलावा संगीता बड़थ्वाल (40 हजार), सुनीता देवी (30 हजार) व देवेश्वरी देवी (10 हजार) ने भी अमित पर आरडी के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। इन सभी लोगों ने कोतवाली में भी शिकायत की थी। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि पीड़ितों की मांग पर जांच अधिकारी बदलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।