फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vice Chancellor inspected the construction works of the university campus

कुलपति ने किया विवि परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Thu, 23 Jun 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor inspected the construction works of the university campus
देवप्रयाग में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते कुलपति। - फोटो : SHRINAGAR
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर शीघ्र ही अपने स्वरूप में आ जाएगा। इसके लिए कुलपति ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी एजेंसी को समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विवि परिसर में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कार्यदायी एजेंसी केंद्रीय लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्रीय लोनिवि के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पानी की निकासी, वर्षा जल के सद्पयोग, सुरक्षा, पार्किंग आदि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। कुलपति ने छात्रों व अध्यापकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक के बाद कुलपति ने योग दिवस पर आयोजित योग स्पर्धा के विजेता अध्यापकों और छात्रों को प्रमाणपत्र भेंट किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में हिंदी प्राध्यापक डा. वीरेंद्र ने कुलपति को गढ़वाली भाषा पर लिखी अपनी दो पुस्तकें भेंट की। इस मौके पर निदेशक प्रो. एम चंद्रशेखर, डा. सच्चिदानंद स्नेही, डा. शैलेंद्र प्रसाद उनियाल, डा. अरविंद सिंह गौर, डा. गौतम कुमार चौधरी, डा. अवधेश बिजल्वाण, नवीन डोबरियाल, डा. सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed