फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicle operation started on Gadoli-Premnagar Khandah motorway

गडोली-प्रेमनगर खंडाह मोटर मार्ग पर हो वाहन संचालन शुरु

Tue, 06 Aug 2019 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicle operation started on Gadoli-Premnagar Khandah motorway
जिले के गडोली-प्रेमनगर खंहाह मोटरमार्ग पर वाहन संचालन शुरू करने की मांग की गई है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर जल्द मोटर मार्ग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की गुहार भी लगाई। उन्होंने एक माह के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात की। इस मौके पर संयोजक हीरा लाल टम्टा ने 2007-08 में संभागीय परिवहन अधिकारी ने गडोली-खंडाह मोटर मार्ग को यातायात के लिए उपयुक्त बताया था, लेकिन जुलाई 2018 और मई 2019 में परिवहन विभाग व लोनिवि के संयुक्त निरीक्षण के बाद भी वाहनों का संचालन इस मोटर मार्ग पर शुरू नहीं कराया। कहा कि उक्त मोटर मार्ग पर जल्द बस संचालन शुरू किया जाय। टम्टा ने बताया कि एक माह के भीतर मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में भगवान सिंह राणा, भगवती प्रसाद बड़थ्वाल, ठाकुर सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, सत्यप्रसाद सुंदरियाल, चंद्र सिंह, खेम सिंह, सुलोचना देवी, गोदांबरी देवी, सुशीला देवी, सुमंगली देवी जुगराण, सरोजनी देवी, नत्थी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed