{"_id":"6795233fa6bff872210c00f1","slug":"veera-devi-elected-the-first-president-of-newly-created-nagar-panchayat-thalisain-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-603830-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग व कीर्तिनगर में विधायक कंडारी की रणनीति आई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग व कीर्तिनगर में विधायक कंडारी की रणनीति आई काम
विज्ञापन
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में देवप्रयाग व कीर्तिनगर दोनों निकायों में भाजपा की छोटी सरकार बनाने में विधायक विनोद कंडारी की रणनीति काम आई। इसी रणनीति से उन्हें दोनों निकायों में अध्यक्ष पद की सीट हासिल करने में सफलता मिली है।
देवप्रयाग नगर पालिका में उन्होंने तीन निर्दलियों को मनाकर पार्टी प्रत्याशी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कीर्तिनगर में भी करीब चार से अधिक दावेदारों को मनाकर एक नाम पर सहमति बनाने में भी सफल रहे। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस से ही प्रत्याशी होने से उन्हें पार्टी प्रत्याशी के लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ी। दावेदारी करने वाले सभी दावेदारों को साथ लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम किया। इसके कारण ही 795 मतों से विजयी रहे।