फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vedansh, Divyanshi, Rishabh, Dipanshi, Karan and Sonakshi topped in athletics.

Pauri News: एथलेटिक्स में वेदांश, दिव्यांशी, ऋषभ, दिपांशी, करन व सोनाक्षी अव्वल

Thu, 07 Nov 2024 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vedansh, Divyanshi, Rishabh, Dipanshi, Karan and Sonakshi topped in athletics.

विज्ञापन
पौड़ी। खेल महाकुंभ-2024 के तहत ब्लॉक स्तरीय विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बखूबी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में वेदांश, दिव्यांशी, ऋषभ, दिपांशी, करन व सोनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलों का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुकशाल ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र फोनिया ने महाकुंभ के तहत आयोजित खेलाें के उद्देश्यों पर रोशनी डाली। संयोजक व बीओ नरेश रावत ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय खेल 9 नवंबर तक होंगे। जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो- खो व वालीबॉल प्रतियोगिताएं होंगी।



खेलों की शुरुआत अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ से हुई। जिसमें न्याय पंचायत ढांडरी से वेदांश नेगी प्रथम, दीपक रावत ल्वाली द्वितीय, अनमोल सिंह भीमली तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्यांशी कंडारा प्रथम, चांदनी बाड़ा द्वितीय व वर्षा ल्वाली तृतीय रहे। 600 मीटर में बालक वर्ग में ऋषभ भीमली तल्ली ने पहला, आदित्य पंवार ढांढरी ने दूसरा, सुजल ल्वाली ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में दिपांशी ल्वाली प्रथम, शालिनी बाड़ा द्वितीय व साक्षी कांडई तल्ली तृतीय रही।
विज्ञापन


अंडर -17 बालक वर्ग की 100 मीटर में करन कंडारा ने पहला, अंशुल रावत चरधार ने दूसरा, कृष्णा भीमली तल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोनाक्षी भट्ट चरधार प्रथम, सिमरन रावत ल्वाली द्वितीय व सोनम भीमली तल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंडर -17 गोला फेंक बालक वर्ग में मनीष ल्वाली ने पहला, अनुष्क चरधार ने द्वितीय व आदित्य भीमली तल्ली ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में तनु रावत ढांडरी ने पहला, सलोनी ल्वाली ने दूसरा, रूपाली कंडारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलों में राजेंद्र रावत, विपिन रांगण, प्रमोद नेगी, गीता रावत, जितेंद्र राय, सुभाष बड़थ्वाल, प्रदीप कुमार, कमल रावत, कमल उप्रेती और मालिनी आदि निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed