{"_id":"6751e61b7840f73a130c94ae","slug":"various-activities-are-important-in-the-all-round-development-of-children-pori-pauri-news-c-5-1-gkp1010-563657-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों के चहुंमुखी विकास में विविध गतिविधियां हैं अहम: पोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों के चहुंमुखी विकास में विविध गतिविधियां हैं अहम: पोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में सेंट जेम्स स्कूल के क्रिसमस व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी, असमी, बंगाली सहित अनेक गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर वाहवाही बटोरी। साथ ही क्रिसमस गीत के माध्यम से प्रेम व शांति का संदेश दिया।
बृहस्पतिवार को आयोजित क्रिसमस व वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नौनिहालों के चहुंमुखी विकास में विविध गतिविधियों का आयोजन अहम भूमिका निभाता हैं। इसमें खेल, सांस्कृतिक, प्रतियोगी परीक्षाएं सहित अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा।
विधायक पोरी ने विद्यालय के लिए 100 फर्नीचर दिए जाने की घोषणा की। प्रधानाचार्य मधुबाला ने विद्यालय की उपलब्धियां सांझा करते हुए स्कूल में होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यूकेजी के बच्चों ने स्वागत गीत गया। सांसों की सरगम, प्रेम की मूरत, जिंगलवेल, चंदा चमके चमचम, मेरा उत्तराखंड की पछ्याण, मेरु मुलुक गीतों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तातियों की गड़गड़ाहट से सराहा। इस दौरान बच्चों ने मोबाइल के उपयोग और धूम्रपान की लत पर नुक्कड़ नाटक से मार्मिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अनीता रुडोला व छात्रा अदिति धूलिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हरीश कुमार, लक्ष्मी रावत, अनिल सिंह, प्रदीप कुमार, विजयलक्ष्मी और सुभाष रावत आदि मौजूद रहे।