फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Uttarakhand's daughters topped in higher education: Dr. Dhan Singh

उच्च शिक्षा लेने में सबसे टॉप पर हैं उत्तराखंड की बेटिया: डा. धन सिंह

Fri, 24 Jan 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's daughters topped in higher education: Dr. Dhan Singh
पौड़ी के रामलीला मैदान में बात रखते डा. धन सिंह रावत। - फोटो : PAURI
बालिका दिवस के मौके पर पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने में उत्तराखंड की बेटियां देश में सबसे टॉप पर हैं। विभागीय मंत्री होने के नाते मेरे लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि देश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में लड़कियों का प्रतिशत 21 है। जबकि केरल में यह प्रतिशत 22 और उत्तराखंड में 39 फीसदी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला मैदान में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार टॉप करने वाली बेटियों को लैपटॉप देगी। उन्होंने नशामुक्त उत्तराखंड बनाने के अभियान में बेटियों को सहभागिता बनने के लिए प्रेरित किया। विधायक मुकेश कोली ने समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव की दृष्टि में तेजी से सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। कार्यक्रम में सुमनलता ध्यानी, सरिता नेगी, सुषमा रावत व सावित्री ममर्गाइं को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आरुषि रावत को संघ लोक सेवा व शिवानी नेगी को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने, कुमकुम पंत को एक दिन के लिए न्यूजीलैंड की उच्चायुक्त बनने और नेहा रावत को फुटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सृष्टि रावत व भाषण में साक्षी और पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनाली ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में वैष्णवी, पोषाहार व किशोरी किट वितरित किए गए। संचालन डॉ राशि रंजन कुकरेती ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, सीडीओ हिमांशु खुराना, प्रभारी डीपीओ जितेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, डीसीडीएफ उपाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जगत किशोर बड़थ्वाल, क्रांति किशोर नेगी, डा. मदनमोहन नौडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परम के कलाकारों ने किया प्रभावित
कार्यक्रम में परम संस्था के कलाकारों ने जीवंत अभिनय कर सभी को प्रभावित किया। कलाकारों ने बेटी के महत्व पर मार्मिक अंदाज में नाट्य प्रस्तुति पर दर्शकों की खूब संवेदना व सराहना बटोरी। बोए जाते है बेटे, उग आती है बेटियां गीत की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed