फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Upanal employees demand regularization

उपनल कर्मचारियों ने की नियमितीकरण की मांग

Thu, 10 Sep 2020 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Upanal employees demand regularization
उपनल महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। उपनल कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सालों से विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के लिए आज तक नियमितीकरण, ठोस नियमावली बनाने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने व नियमितीकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार साल बाद भी कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस हैं। प्रवासियों को उपनल के माध्यम से नौकरी देने पर भी कर्मचारियों ने रोष जताया। कहा कि पूर्व में नियुक्त कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द ही उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण व नियमावली बनाने की मांग की। बैठक में विद्यासागर धस्माना, विजयराम खंकरियाल, दीपक नौड़ियाल, राकेश रावत, सचिन बड़थ्वाल, प्रमिला रावत, अमिता नवानी, सरिता बहुगुणा, दीपक चौहान, जनार्दन चमोली, अरविंद कुमार, नितेश कुमार, प्रवीन, जयदीप, दीपक, गिरीश, नवीन कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed