{"_id":"5d4711f18ebc3e6cc60b44be","slug":"unknown-poured-money-into-the-accounts-of-captive-guards-pauri-news-drn3153015171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी रक्षकों के खातों में अनजाने के डाले पैसे, हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी रक्षकों के खातों में अनजाने के डाले पैसे, हडकंप
विज्ञापन
पौड़ी। जिला कारागार पौड़ी के बंदी रक्षकों के बैंक खातों में अनजान व्यक्ति द्वारा पैसे डाले जाने से कैदी हैरत में पड़ गए। बंदी रक्षकों के खातों में 19 दिन में एक से तीन हजार रुपये डाले गए हैं। उन्होंने जेल अधीक्षक से मामले की शिकायत की। अधीक्षक ने मामला सीओ सदर के सामने रखा। सीओ सदर मामले की जांच में जुट गए हैं। कहा कि नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे डाले गए हैं।
जिला कारागार खांड्यूसैंण पौड़ी में 40 बंदी रक्षक सेवारत हैं। इनमें से 11 बंदी रक्षकों के बैंक खातों में कुछ दिनों से एक अनजान व्यक्ति पैसे डाल रहा है, जिससे बंदी रक्षक अचरज में हैं। इनके खातों में 14 जुलाई से पैसे डाले जाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो एक अगस्त तक एक-दो से बढ़कर 11 तक पहुंचा गया। बंदी रक्षकों ने जेल अधीक्षक व विभाग से खातों में आ रहे पैसे की जानकारी मांगी, लेकिन जेल प्रशासन व विभाग ने किसी तरह के पैसे डाले जाने से इंकार किया। समस्त बंदी रक्षकों ने मामले की शिकायत जेल अधीक्षक डीपी सिन्हा से की। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी सीओ सदर अनिल कुमार जोशी को दी। जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। मामले को अपराधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सीओ सदर जोशी ने बताया कि जिला कारागार के बंदी रक्षकों के बैंक खातों में नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। कहा कि मामले का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा।