{"_id":"69f9fb282a33fc685900e80b","slug":"uncle-accused-of-theft-fir-lodged-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122433-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रिश्ते के मामा पर चोरी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रिश्ते के मामा पर चोरी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 05 May 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 05 May 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर घर से सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि भक्तियाना स्थित शीतलामाता मंदिर मार्ग निवासी अनीता बहुगुणा ने तहरीर में बताया कि गत 23 जनवरी को वह पति के साथ देवप्रयाग गई थीं और उनका बेटा घर पर था। उसी रात करीब 8.30 बजे उनके रिश्ते के मामा मनोज चंदोला निवासी रावतगांव चंदोलाराई, पौड़ी गढ़वाल उनके घर रात्रि विश्राम के लिए आए थे। आरोप है कि रात में घर में रखे बेड के अंदर से सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विजय शैलानी, चौकी प्रभारी कलियासौड़ को सौंपी गई है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।