{"_id":"693579551184d062a3010f45","slug":"two-youths-died-after-their-car-fell-into-a-ditch-while-returning-from-a-fair-pauri-news-c-51-1-pri1002-112410-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मेले से लौट रहे युवाओं की कार खाई में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मेले से लौट रहे युवाओं की कार खाई में गिरी, दो की मौत
Sun, 07 Dec 2025 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो
चार युवा गंभीर रूप से घायल, ऋषिकेश एम्स किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
थलीसैंण। विकासखंड के पैठाणी-स्योली मल्ली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और चार गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है युवक बीते शनिवार शाम को बूंखाल मेले से लौट रहे थे। घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
बूंखाल मेले में शामिल होकर कार से युवा शनिवार रात को लौट रहे थे कि थलीसैंण ब्लॉक के पैठाणी-स्योली मल्ली मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली गांव से कुछ किमी की दूरी पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पैठाणी थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत ने बताया कि हादसे में टीला निवासी वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह (23) और संतोष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह (35) की मौत हो गई। जबकि टीला गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (28) पुत्र सूरज सिंह, सोहन सिंह (32) पुत्र मदन सिंह और संखरोड़ी रुद्रप्रयाग निवासी वीरेंद्र सिंह (25) पुत्र दिलीप सिंह व सिताब सिंह (31) पुत्र मदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर है और सभी को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।
सड़क पर हैं गड्ढे, कहीं भी नहीं क्रश बैरियर
- ग्रामीण महेंद्र नेगी ने बताया कि पैठाणी-स्योली मार्ग पर सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे हैं जबकि इस मार्ग पर गहरी खाई भी हैं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में न तो क्रश बैरियर हैं और न ही पैराफिट हैं। ऐसे में इस मार्ग पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं। बताया कि हादसे में मृत दोनों युवक कुछ दिनों पूर्व ही बूंखाल मेले और गांव में आयोजित शादी में शामिल होने आए थे। दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। संतोष सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।