फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two students of Garhwal University arrested with charas

चरस के साथ गढ़वाल विवि के दो छात्र गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two students of Garhwal University arrested with charas
कोतवाली पुलिस ने एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के दो छात्रों को 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छात्र चरस को टिहरी के बूढ़ाकेदार से खरीदकर बेचने के लिए लाए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि 9 जून की रात कीर्तनगर पुल के पास पुलिस टीम ने बाइक सवार वरुण नेगी निवासी थाती डागर (कीर्तिनगर) और राहुल नेगी निवासी चानीवासर तिसरियाड़ा (घनसाली) को रोका। पुलिस को देखकर दोनों युवक सकपका गए। तलाशी के दौरान वरुण से 110 ग्राम चरस और राहुल से 790 ग्राम चरस मिली। इस पर दोनों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट मेें केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वरुण गढ़वाल विवि में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। इससे पूर्व वह दिल्ली में होटल में काम करता था। जबकि राहुल एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। दोनों श्रीनगर-बुघाणी रोड पर स्थित ग्लास हाउस मुहल्ले में किराये के कमरे में रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में सीओ नौटियाल, कोतवाल हरिओम राज चौहान, एसएसआई रणवीर रमोला व एसआई अमित सैनी, कांस्टेबल सुरेंद्र, भगवान व हरीश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed