फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two months free ration will be available from cheap-Galla shops

सस्ता-गल्ला दुकानों से मिलेगा दो माह का मुफ्त राशन

Sat, 01 May 2021 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two months free ration will be available from cheap-Galla shops
सरकार ने कोराना काल को देखते हुए सरकारी सस्ता-गल्ला दुकानों में दो माह का राशन निशुल्क वितरित करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना व अंत्योदय योजना के कार्ड धारक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। यह राशन जिले के गोदामों में पहुंचना शुरू हो गया है। मई माह के दूसरे पखवाड़े से दो माह का निशुल्क राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा, जिसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल शामिल है। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि जिले में निशुल्क वितरण के लिए राशन गोदामों में पहुंचना शुरू हो गया है। मई माह के दूसरे पखवाड़े से यह राशन वितरित किया जाएगा। कोहली ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed