फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two buses of the roadways depot were engaged in the Chardham Yatra.

Pauri News: चारधाम यात्रा में लगीं रोडवेज डिपो दो बसें

Wed, 22 Apr 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 22 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two buses of the roadways depot were engaged in the Chardham Yatra.
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम मुख्यालय के निर्देश पर बुधवार को श्रीनगर डिपो से दो बसों को यात्रा ड्यूटी के लिए ऋषिकेश भेज दिया गया है। रोडवेज डिपो के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि ऋषिकेश मुख्यालय से मिली सूचना के बाद इन दोनों बसों को यात्रा ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया है। इन बसों के जाने से डिपो की दो महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें पहली सेवा सुबह 7 बजे श्रीनगर बस अड्डे से कोटद्वार के लिए है और दूसरी सेवा सुबह 7.15 बजे हरिद्वार जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed