फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two BS-6 buses allotted to Roadways Depot were not available.

Pauri News: रोडवेज डिपो को आवंटित बीएस-6 की दो बसें नहीं हो पाईं उपलब्ध

Wed, 05 Feb 2025 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two BS-6 buses allotted to Roadways Depot were not available.

विज्ञापन
श्रीनगर। रोडवेज डिपो श्रीनगर को आवंटित चार बसों में से बीएस-6 की दो नई बसें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इस कारण श्रीनगर से दिल्ली व दिल्ली से श्रीनगर के लिए दो ही बसों से काम चलाया जा रहा है। इससे बसें लगातार इस रूट पर दौड़ रही हैं। दो महीने में ही यह बसें 50 हजार किमी दौड़ लगा चुकी हैं।
दो माह पहले उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज डिपो को बीएस-6 की चार बसों का आवंटन हुआ था, लेकिन आवंटित बसों में से केवल दो ही बसें अभी तक रोडवेज डिपो को मिल पाई हैं। बताया जा रहा है कि श्रीनगर डिपो के नाम आवंटित इन बसों का संचालन ऋषिकेश डिपो से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी आवंटित बसों का संचालन श्रीनगर रोडवेज डिपो से कराए जाने की मांग की है। यह मांग अभी हाल ही में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय बैठक में भी प्रमुखता से उठी। लोगों का कहना है कि श्रीनगर-दिल्ली रूट पर दो ही बस सेवाओं के होने के कारण बसों के फिटनेस व अन्य दिक्कतों से कई बार सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि रोडवेज डिपो श्रीनगर को आवंटित दो अन्य बीएस-6 मॉडल की बसें भी जल्द उपलब्ध होने की प्रक्रिया जोरों पर जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल रोडवेज डिपो को दो और चालक भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed