फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Training imparted to personnel

Pauri News: कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 13 Oct 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 13 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Training imparted to personnel
पौड़ी। विकास भवन सभागार में डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया प्रशासनिक अकादमी (एटीआई), नैनीताल के सहयोग से तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। सीडीओ अशोक जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्मिकों को नियमों और प्रक्रियाओं की बेहतर समझ देने के साथ कार्यक्षेत्र की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान खोजने में सहायक होते हैं। कार्यशाला के तहत सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 और लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम पर प्रशिक्षण दिया गया। 14 अक्तूबर को पदोन्नति, चयन वेतनमान, वेतन निर्धारण, समयमान वेतनमान, एसीपी और एमएसीपी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। वहीं 15 को आपदा प्रबंधन और इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (आईआरएस) पर क्षमता विकास प्रशिक्षण होगा। एटीआई नैनीताल के अपर कार्यक्रम निदेशक अनूप बमोला ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। बीजीआर परिसर के विधि विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश रावत, अधिवक्ता रंजना डे, स्वजल परियोजना प्रबंधक दीपक रावत, परियोजना निदेशक विवेक उपाध्याय, डीएसटीओ राम सलोने, उरेडा परियोजना प्रबंधक चंद्रप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed