फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Traffic disrupted on eight motorways

आठ मोटर मार्गों पर यातायात बाधित

Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted on eight motorways
मुख्यालय पौड़ी के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह मलबा आने से चार हाईवे समेत आठ मोटर मार्गों पर यातायात बाधित रहा। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आपदा परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से समन्वय बनाकर प्रत्येक घटना पर नजर बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यालय पौड़ी में बस अड्डा, श्रीनगर रोड, कोटद्वार रोड, माल रोड, एजेंसी चौक समेत प्रत्येक मोटर मार्ग पर बारिश के पानी से जल भराव की स्थिति बनी रही। बारिश से मरचूला-सराईखेत-बैजरों-सतपुली-पोखड़ा, घटटूघाट-चैलूसैंण-गुमखाल-लैंसडोन-रिखणीखाल-बीरोंखाल, मरचूला-सराईखेत-बैजरों, कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी हाईवचे के अलावा लिस्कोट-किनगोड़ीखाल-ग्रामीण मार्ग, फतेहपुर-लैंसडौन आदि मोटर मार्गों पर यातायात बाधित रहा। जनपद के कल्जीखाल, पैठाणी, थलीसैंण, चाकीसैंण क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed