{"_id":"65a9117fa0e7cfeb6605fecb","slug":"traders-also-came-out-to-protest-against-connecting-dhari-devi-temple-with-road-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-3488-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: व्यापारी भी उतरे धारी देवी मंदिर को सड़क से जोड़ने के विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: व्यापारी भी उतरे धारी देवी मंदिर को सड़क से जोड़ने के विरोध में
विज्ञापन
जबरन मार्ग का डामरीकरण किए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
श्रीनगर। धारी देवी मंदिर को सड़क से जोड़ने व पूर्व में बने कच्चे मार्ग के डामरीकरण के विरोध में कलियासौड़ के व्यापारी भी उतर गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि सड़क से मंदिर तक पहुंच मार्ग बनने से कलियासौड़ में वर्षों से व्यापार कर अपनी आजीविका चला रहे व्यापारियों को भारी नुकसान होगा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत को दिए ज्ञापन में सुमन कुमार, कमलेश शाह, अंकित जुगराण, सुषमा पंत, बबीता गैरोला, पूजा पांडेय, देवेंद्र पांडेय ने कहा है कि धारी देवी मंदिर तक मार्ग का डामरीकरण होने से श्रद्धालु वाहन से मंदिर तक जाएंगे। इससे कलियासौड़ में वर्षों से प्रसाद व अन्य पूजन सामग्री सहित होटल व्यवसाय करने वाले करीब 60 से अधिक व्यापारियों का रोजगार प्रभावित हो जाएगा।
कहा कि कलियासौड़ से ही मंदिर तक जाने का मूल मार्ग है और यह आस्था से भी जुड़ा है। इसी मूल मार्ग पर भैरवनाथ का मंदिर भी है, जिसके दर्शन मंदिर से पहले किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मूल मार्ग से मंदिर तक की पैदल दूरी मात्र 300 मीटर के करीब है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण के दौरान धारी देवी मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए इस वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया था, जिसका उपयोग परियोजना का निर्माण पूरा होने के बाद बंद किए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मार्ग का डामरीकरण किसी भी हाल में न किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सोनू मैठाणी, संदीप नेगी, ज्योति, सतीश जोशी, प्रदीप, संजय पांडेय, किशोर पांडेय, रजनी, मनोज रावत आदि शामिल हैं।