फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tota of experts in sub district hospital

उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञों का टोटा

Sat, 01 May 2021 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Tota of experts in sub district hospital
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल के पूर्ण रूप से कोविड अस्पताल बननेे के बाद उप जिल अस्पताल को मानव संसाधन के रूप में थोड़ी मदद मिली है, लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में सर्जरी, मेडिसिन और महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के ऊपर बहुत दबाव है। सर्जन कोरोना संक्रमित हैं। जबकि महिला रोग विशेषज्ञ डिलीवरी और ओपीडी केस का दबाव झेल रही हैं। वहीं, 3 इमरजेेंसी मेडिकल अफसर के भी कोरोना संक्रमित होने से इमरजेंसी पर भी दबाव आ गया है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के महिला रोग एवं प्रसूति विभाग में सामान्य दिनों में 4 से 5 डिलीवरी केस आते हैं। इन दिनों यहां डिलीवरी केस 20 तक पहुंच रहे हैं, जिनमें 6-7 सीजेरियन डिलीवरी होती है। इस स्थिति में महिला रोग विशेषज्ञ डा. सोनाली साही को ओपीडी, डिलीवरी और वार्ड में भर्ती महिलाओं के रुटीन चेकअप में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज ने 2 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर व 4 इंटर्न डॉक्टर और 2 नर्सिंग अफसर भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ खास मदद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेडिकल कॉलेज से भेजे गए जूनियर एवं प्रशिक्षु डॉक्टरों की ड्यूटी रोटेशन में लगाई जा रही है। यदि विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारी मिल जाए, तो दबाव कम होगा। डा. गोविंद पुजारी, सीएमएस, उप जिला अस्पताल श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed