{"_id":"62828762a76f4b7b623f57da","slug":"told-the-essence-of-gita-to-the-youth-from-the-shadow-show-shrinagar-news-drn4119246148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेडो शो से युवाओं को बताया गीता का सार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेडो शो से युवाओं को बताया गीता का सार
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कृष्णा भावना अमृत संघ (इस्कॉन ) की ओर से यहां मेगा यूथ उत्सव उमंग (देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली के छात्रों का शेड शो आकर्षण का केंद्र रहा।
रविवार को इस्कॉन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, इस्कॉन इंडिया यूथ काउंसिल के अध्यक्ष सुंदर गोपाल दास, उत्तराखंड सचिव महामन दास और आश्रय कृष्णा दास ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम रावत ने कहा कि इस्कॉन भगवत गीता के माध्यम से विश्व भर में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहा है।
इस्कॉन के उत्तराखंड सचिव महामन दास ने बताया कि इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांता स्वामी प्रभूपाद ने अमरीका में हजारों हिप्पी को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवा कर उनकी जीवन को खुशहाल बनाया। रेडियो जॉकी काव्या ने कहा कि संस्था के साथ जुड़कर उत्तराखंड की संस्कृति को प्रसारित करने का काम किया जाएगा। इसके बाद आयोजित पैनल डिस्कसन में सुंदर गोपाल दास ने युवाओं के बीच बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के उपायों पर चर्चा की। आश्रय कृष्णा दास ने कहा कि पढ़ाई के साथ आध्यात्म से जुड़ाव जीवन में सफलता की सीढ़ी है।