फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tips given to workers to strengthen booth management

Pauri News: बूथ मैनेजमेंट मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Mon, 03 Nov 2025 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 03 Nov 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
Tips given to workers to strengthen booth management
श्रीनगर। नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर के कार्यकर्ताओं की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट मजबूत करने के टिप्स दिए। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को सक्रिय होकर पार्टी के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग त्रस्त हैं। प्रदेश में वर्तमान में कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं को निराकरण व सरकार की जनविरोधी नीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए आमजन के सहयोग के लिए कार्यकर्ता आगे आएं। विधानसभा चुनाव के लिए अब समय बहुत कम है। इसको देखते हुए कार्यकर्ता तैयारी में जुटें और अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाएं। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद सूरज नेगी, सुरेंद्र चौहान, भगत डागर, शिव लाल, निशांत कंडारी, पुष्पेंद्र पंवार, राजेंद्र नेगी, टेकेश्वर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed